रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशियों का नया अध्याय जुड़ा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) से जुड़कर स्व-सहायता समूह के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना रहीं रायपुर अंचल की श्रीमती जयंती तिर्की को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से राज्योत्सव और पर्वों की आत्मीय शुभकामनाएं भेजी हैं।
पत्र में बेटियों की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने पत्र में न केवल श्रीमती जयंती तिर्की के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है, बल्कि उनके पूरे परिवार और विशेषकर उनकी दोनों बेटियों की शिक्षा व खेल के क्षेत्र में मिल रही शानदार सफलताओं का भी खुले दिल से जिक्र किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया कि कैसे जयंती तिर्की की छोटी बेटी ने हाल ही में एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (ळवसक डमकंस) हासिल कर पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले परिवार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से बधाई देना पूरे परिवार के लिए अप्रत्याशित और अत्यंत हर्ष का विषय बन गया।
परिवार में छाई खुशी, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री की पाती पाकर श्रीमती जयंती तिर्की और उनका पूरा परिवार खुशी से गदगद हो उठा। अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती तिर्की ने कहा, मुख्यमंत्री जी ने जिस आत्मीयता और अपनापन के साथ हमारे परिवार और हमारी बेटियों की छोटी-बड़ी उपलब्धियों को पत्र में याद किया है, उससे हमें शब्दों में बयां न कर पाने वाली खुशी मिली है। यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनाने के साथ-साथ उनके बच्चों के भविष्य को लेकर भी बेहद संवेदनशील है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार प्रदेश की महिलाओं और परिवारों को आगे बढ़ाते रहें, पूरा प्रदेश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi