शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बेमेतरा, 11 सितंबर 2026
जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा 13 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह-2026 एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर स्वामी राजीव लोचन दास जी, हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सर्व सदस्यगण, सर्व जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा जिले के समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।
जिला प्रशासन बेमेतरा ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi