रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा 24 सितम्बर 2026, गुरुवार को ‘राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा करेंगे।
इस समारोह में अन्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय – भोपाल के उप-कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती सहित राज्य भर से एनएसएस स्वयंसेवकों एवं अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi