मुंबई में मानसून थोड़ा थमने के बाद अब फिर से सक्रिय हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। पिछले कुछ महीनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है मुंबई में 24 जून तक बारिश जारी रहेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम 6.32 बजे 1.96 मीटर की हाई टाइड पहुंचने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में द्वीप शहर में 7.49 मिमी, पूर्वी मुंबई में 33.68 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 18.30 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी हवाओं के असर न केवल मुंबई बल्कि उसके आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला।इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून, जो मुंबई पहुंचने के बाद धीमा पड़ गया था, अब गति पकड़ रहा है और 21-22 जून तक इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद थी।बता दें कि मानसून अपने सामान्य समय से दो दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा था। तब से ये धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और इसे अभी भी उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों को कवर करना बाकी है। वहीं अगले सप्ताह तक मानसून की मुंबई की झीलों में भी पहुंचने की आशंका है। जिससे झीलों का स्तर बढ़ेगा।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi