रायपुर: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में सेंध लेक क्षेत्र में चल रहे वृक्षारोपण एवं पीपल प्लांटेशन कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने पौधारोपण की प्रगति, पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पौधों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने तथा नवा रायपुर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi