रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. बुधरी ताती जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती जी ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर न केवल बस्तर अंचल, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान उनके चार दशकों के समर्पित सामाजिक कार्य, जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए अथक प्रयासों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बुधरी ताती जी ने जनजातीय एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी महिलाओं और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणादायी उदाहरण है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती जी का योगदान प्रदेश की सामाजिक प्रगति और जनकल्याण के इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी उपलब्धि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों तथा युवा पीढ़ी को जनहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi