रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 25 एवं 26 मई 2026 को कोरबा और नवा रायपुर अटल नगर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन 25 मई को प्रातः 11 बजे मेजर ध्यानचंद चौक रूमगरा कोरबा पहुंचकर लगभग 342 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
मंत्री श्री देवांगन ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य 2942.96 लाख रुपए, दर्री बरॉज से बरमपुर चौक तक सीसी रोड निर्माण कार्य 8304.94 लाख रुपए तथा हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-ईमलीछापर सीसी रोड निर्माण कार्य की कुल लागत 23031 लाख रुपए शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत 13.74 किलोमीटर लंबाई के शेष 100 करोड़ रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12 बजे मंत्री श्री देवांगन विकास नगर कुसमुंडा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे बालको क्षेत्र में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मंत्री श्री देवांगन श्रीराम मंदिर बालको के पास 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। वहीं न्यू शांति नगर बालको में 20 लाख रुपए के विद्यालय अहाता निर्माण, 16.85 लाख रुपए के नवीन विद्यालय भवन, 43 लाख रुपए की लागत से 11 शासकीय स्कूलों में किचन शेड निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 70 लाख रुपए की लागत से 14 स्कूलों में बालक-बालिका शौचालय निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से सतनाम भवन विस्तार तथा 500 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सायं 4.30 बजे मंत्री श्री देवांगन रिसदा लालघाट बस्ती बालको में 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
26 मई को मंत्री श्री देवांगन जीएसटी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर समस्त जिला प्रभारी आबकारी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi