
विद्या भारती अखिल भारतीय शैक्षणिक संस्थान द्वारा आयोजित शप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन जंप अध्यक्ष शशी कला विक्रम सिंह के आतिथ्य में 29 नवंबर दिन शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय ग्राम अधला लखनपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। उद्बोधन के कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि –सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ भारतीय परम्परा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। दूसरे अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को अच्छी तालीम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दिया।
इस अवसर पर जंप सदस्य रजनी सिंह, सरपंच राहुल सिंह, विक्रम सिंह,प्रभू नारायण सिंह, कुम्भज सिंह,काशी राम ,मेनका सोनी,सोना बाई, संस्था के प्रधानाचार्य अमरेश सिंह,अनिता प्रजापति,अंजू प्रजापति,संगीता पैकरा,अनीता बड़ा, श्यामपति प्रजापति, ज्योति मानिकपुरी,छात्र-छात्राएं ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित रहे।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi