रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि श्री रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है।
उल्लेखनीय है कि रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi