रायपुर: नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के लिए आज कोटा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कोटा नगर पंचायत के नगर पालिका परिषद में उन्नयन की बड़ी घोषणा की। साथ ही उन्होंने शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोटा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 30 लाख रुपए लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें वार्ड क्रमांक-6 में नगर पंचायत कार्यालय के साथ 18 लाख रुपए की लागत से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण और वार्ड क्रमांक-7 में 12 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली-सह-पुलिया निर्माण शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू और उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कौशिक सहित वार्ड पार्षद, गणमान्य नागरिक और शहरवासी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi