भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के भोपाल दौरे पर हैं। वे यहां जंबूरी मैदान में हो रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए हैं।
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी ने कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान में सख्त सुरक्षा के बीच विशेष रूप से तैयार की गयी खुली जीप में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे।खुली जीप पर सवार होकर पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया, इनमें मुख्य रूप से महिलाएं शामिल थीं।
मोदी एयरपोर्ट विशेष हेलीकॉप्टर से कार्यक्रमस्थल जंबूरी मैदान पहुंचे। वे हेलीपेड से सभास्थल में प्रवेश के समय खुली जीप में सवार नजर आए। खुली जीप में सवार होने के दौरान मार्ग के दोनों ओर हजारों महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए हुए मोदी का स्वागत करती हुईं नजर आयीं। इस दौरान पीएम मोदी भी हाथ जोड़कर और दोनों हाथों को लहराकर सभास्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए दिखे।
पीएम मोदी इसके बाद कार्यक्रम स्थल के समीप लगायी गईं विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन करने चले गए। इसके बाद पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्के का भी विमोचन किया।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi