भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयरपोर्ट इंदौर में शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi