जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य, पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी श्री प्रमोद सिंह और कुनकुरी एन आर एल एम के डी पी एम श्री अमीन खान , श्री भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित श्री मधेश्वर कृषक उत्पादक संगठन कुनकुरी द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमे बिहान के दीदियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार के सामग्री जैसे पापड़, अचार, कोदो कुटकी, रागी कुकीज, महुआ अचार, सरसो तेल, छिंद टोकरी, बड़ी, महुआ बिस्किट, महुआ कैंडी जैसे उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। और समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi