नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के मॉरीशस दौरे पर पहुंचे। मॉरीशस ने देश के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार और की ऑफ द इंडियन ओशन से पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही ये किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
इसके बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं 10 साल पहले इसी दिन मॉरीशस आया था। यह होली के एक सप्ताह बाद था और मैं अपने साथ ‘फगवा’ की खुशी लेकर आया हूं। इस बार मैं होली के रंगों को अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा।
पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस के लोगों ने यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है। मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है।
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मॉरिशस की मिट्टी में भारतीयों का खून-पसीना मिला हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें मॉरिशस में अपने लोगों के बीच होने का एहसास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, मैं जब मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है कि अपनों के बीच ही तो आया हूं। यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनेपन का एहसास है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाषा-बोली, खान-पान के हिसाब से देखें तो मॉरिशस में मिनी हिंदुस्तान बसता है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के साथ मॉरिशस का भावुक संबंध है। हम मिलकर बिहार को अपना गौरव वापस दिलाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मॉरिशस हमारे लिए एक परिवार है। भारत और मॉरिशस का रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत है। भारत हमेशा मॉरिशस के साथ खड़ा रहेगा। कोविड के समय हमने मॉरिशस को वैक्सीन भेजी।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi