महू। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। दरअसल उपद्रवियों ने रात भर ऐसा तांडव मचाया कि बवाल हो गया है। घटना को लेकर चश्मदीदों की कहानी रोंगटे खड़ी करने वाली है। उन्होंने लोगों को बुरी तरह से पीटा। कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। पेट्रोल बम फेंका। हालात इतने बदतर हो गए कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा।
इस बवाल में घर भी जला दिया गया है। जिस व्यक्ति का घर जलाया गया है, उनका कहना है कि उपद्रवी गंदे-गंदे नारे लगा रहे थे। वो हिंदुस्तान मुर्दाबाद कह रहे थे। घर की महिलाएं खौफ से रात भर सो नहीं पाईं। राधे कौशल का घर पत्ती बाजार चौराहे पर है। उनके घर पर पत्थरबाजी की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। कह रहे थे कि तुम लोग अपने राम को बुलाओ, तुम्हारी गाड़ी जल रही है।
घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर युवा जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi