रांची: रांची में वर्ष 2025 के जनवरी महीने में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक रिटायर्ड अधिकारी से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी की गई है। डिजिटल अरेस्ट करके 10 दिन में रिटायर्ड अधिकारी से इतनी बड़ी रकम की ठगी की गई है। हालांकि इसके साथ-साथ और चार साइबर ठगी के मामले में 50 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है।
साइबर थाने में 10 लाख से अधिक की ठगी के मामले दर्ज
झारखंड के DGP ने बताया कि CID के साइबर थाने में 10 लाख से अधिक की ठगी के मामले दर्ज किए जाते हैं। वर्ष 2025 के जनवरी माह में अब तक पांच बड़े साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए है, जिसमें ठगी का अमाउंट 50 लाख से ज्यादा का है। सबसे बड़ी साइबर ठगी 2 करोड़ 27 लाख डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से की गई है।
ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर 3 मामले साइबर थाने में दर्ज
DGP ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर 3 मामले साइबर थाने में दर्ज हुए है। 61 लाख, 93 लाख और 67 लाख का साइबर फ्रॉड हुए है। इसके अलावा ट्रेडिंग के मामले में एक और फ्रॉड हुआ है। जिसमें 56 लाख का मामला है। कुल 5 बड़े मामले सामने आए है। उन्होंने कहा है कि इन पांचों बड़े मामलों का रिव्यू किया जाएगा। जिन अकाउंट से पैसे गए हैं, उनको फ्रिज किया गया है, लेकिन ज्यादातर पैसे निकाल लिए गए हैं।
साइबर ठगी के अकाउंट होल्डर की लिस्ट तैयार
DGP ने कहा है कि टीम बनाकर जितने भी अकाउंट में साइबर ठगी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उन अकाउंट होल्डर की लिस्ट तैयार की गई है। उनको हर हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह अकाउंट होल्डर देश के किसी भी कोने में छिपे, उन्हें गिरफ्तार कर झारखंड लाया जाएगा।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi