राजधानी समेत प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पुरवा के प्रवाह से रात के तापमान में गिरावट आने से सिहरन का प्रभाव बना रहेगा। प्रदेश में मानसून की विदाई का समय आ गया है।
13-14 अक्टूबर तक इसके लौटने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी देशों में बर्फबारी होने के बाद प्रदेश वासियों को ठंड का पूरी तरह से अहसास होगा। प्रदेश में अभी मानसून का प्रभाव बना हुआ है। पुरवा हवा के कारण मानसून को मजबूती मिल रही है। इसके कारण कुछ जगहों पर बादल के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के मटियानी में 26.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 36.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
दिन में धूप निकलने से महसूस होगी गर्मी
पटना और आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ, जबकि शाम होते ही पुरवा के कारण बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा भागलपुर के सुल्तानगंज में 12.6 मिमी, बेगूसराय में 8.4 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 6.4 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 6.0 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 3.8 मिमी, बोधगया में 2.6 मिमी, मुंगेर में 2.0 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 1.8 मिमी, बांका में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi