अभिनेता गोविंदा को आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आकर वे मीडिया और फैंस से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। गोविंदा ने कहा, 'मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। डॉक्टरों का, पुलिस का, प्रशासन का। हर उस शख्स का जिसने मेरे लिए दुआ की। देश के बड़े-बुजुर्गों का। खासकर युवाओं का जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अब ठीक हूं, सुरक्षित हूं'।
हंसते-मुस्कुराते फैंस से मिले
बीते मंगलवार को गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार से वे अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है और पूरे चार दिन बाद वे घर वापस लौट रहे हैं। अभिनेता को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। इस दौरान वे हंसते-मुस्कुराते हुए फैंस से मिले।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi