रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन सरगुजा संभाग में रोजाना गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मृत्यु और कई महिलाओं के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायल महिलाओं को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत महिलाओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi