राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। अब इस हॉरर कॉमेडी की एक बार फिर से वापसी होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना तुम्हारे ही रहेंगे हम रिलीज हो गया है। ये एक रोमांटिक नंबर है जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनों का स्लो रोमांस दिखाया गया है जहां आखिरी में जाकर राजकुमार राव को पता लगता है कि श्रद्धा ही भूत हैं।
फैंस ने दिखाई दिलचस्पी
गाने के रिलीज होते ही फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुथ यूजर्स ने कमेंट किया, "ये भी लूप पर बजने वाला है!" " क्या इतनी सुंदर होती है स्त्री?" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया,"स्त्री फिल्म में श्रद्धा की जगह कोई नहीं ले सकता।" वहीं एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा,"ऐसे हर महीना बड़ी जल्दी निकलता है लेकिन अगस्त बड़ा धीरे-धीरे गुजर रहा है। 15 अगस्त का इंतजार है।"
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
गाने के लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और वरुण जैन, शिल्पा राव और सचिन जिगर ने इसे अपनी मधुर आवाज से सजाया है। सचिन-जिगर का म्यूजिक है। इससे पहले फिल्म के दो गाने आज की रात और आई नहीं रिलीज किया गया था जोकि ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। आज की रात में तमन्ना भाटिया अपने लटके झटके दिखाती नजर आएंगी। ये एक आइटम सॉन्ग है श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं। अमर कौशिक इसके निर्देशक हैं।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi