पटना । बिहार में मॉनसून के रूठने से धान की रोपनी रुक गई है। यहां बोरिंग का पानी ही सहारा है। मॉनसून की इस बेरुखी ने लोगों का उमस और गर्मी से हाल बेहाल कर दिया। गुरुवार को राजधानी पटना में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन थोड़ी ही देर में कड़ी धूप निकल गई। ऐसा दिन भर में करीब दो से तीन बार हुआ। मौसम विभाग ने इसी दौरान ताजा अपडेट दिया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के मुताबिक मॉनसून की द्रोणी रेखा अभी श्रीगंगानगर, जयपुर, ग्वालियर, सीधी, रांची कैनिंग से दक्षिण पूर्व उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर ही है। चक्रवातीय परिसंचरण जो झारखंड और उसके आसपास था अब पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर समुद्रतल से 7.6 किमी ऊपर स्थित है। अगले 24 के दौरान मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। यानी मॉनसून ने फिर पड़ोसी राज्य झारखंड को छू लिया है।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi