नई दिल्ली । हाल ही में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायांस जियो ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए तीन नए डेटा बूस्टर प्लान्स पेश कर दिए हैं। अगर आपका डेली डेटा प्लान खत्म हो गया है तो आप इन प्लान्स को ले सकते हैं। जियो का सबसे सस्ता प्लान 5जी डाटा बूस्टर प्लान 51 रुपये का है। यह प्लान 4जी यूजर्स को 3जीबी अतिरिक्त डाटा देता है। साथ ही इसकी वैलिडिटी ऐक्टिव प्लान जितनी होती है। जिन यूजर्स ने 30 दिनों तक वैलिडिटी वाले 1.5जीबी डेली डाटा वाले प्लान से रीचार्ज कर रखा है, वे अनलिमिटेड 5जी का लुत्फ उठाने के लिए इस प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इस लिस्ट में दूसरा प्लान 101 रुपये का है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी सहित 6जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसकी वैलिडिटी भी एक्टिव प्लान के साथ खत्म होगी। हालांकि इस प्लान को वही लोग ले सकते हैं जिन्होंने 2 महीने की वैलिडिटी वाले 1.5जीबी डेटा या फिर 1जीबी डेली डेटा वाले प्लान को लिया होगा। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी आपके एक्टिव प्लान के बराबर होगी। अगर आपको अधिक डेटा की जररूत है तो आप जियो का नया 151 रुपये वाला डेटा बूस्टर प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको 9जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डेटा भी ऑफर कर रही है। इस प्लान को भी सिर्फ वही लोग ले सकते हैं जिनके पास एक से दो महीने वाला प्रतिदिन 1जीबी या फिर 1.5जीबी डेटा मिलता है।
Samachaar Today Latest & Breaking News Updates In Hindi